कांधला। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक युवक को मोहल्ले के चार लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मीरहसन ने बुधवार रात पुलिस को सूचना दी कि उसका पुत्र अमर घर से दवा लेने बाजार जा रहा था। उसी समय मोहल्ले के राशिद, असलम, अरशद और एक अन्य युवक ने अमर को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में घायल अमर के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष का आरोपी पक्ष के साथ पूर्व में छेड़छाड़ का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।