बाबरी में बुखार से मरे आकाश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
बाबरी। कस्बे में बीमारी से उबरकर घर लौटे 22 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। चार दिन पहले ही युवक दिल्ली के अस्पताल से उपचार कराकर घर लौटा था। शनिवार देर रात हालत बिगड़ी और मौत हो गई।
बाबरी निवासी आकाश सैनी (22) पुत्र प्रमोद सैनी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां करीब 15 दिनों तक उपचार चला। हालत में सुधार होने पर चार दिन पहले ही परिजन उसे घर लेकर आए थे।
पिता प्रमोद ने बताया कि आकाश को बीमारी के दौरान उसके शौच के रास्ते खून आने की शिकायत भी हुई थी, जिससे उसका शरीर काफी कमजोर हो गया था। घर लौटने के बाद दिवाली की तैयारियों और सजावट के दौरान भी उसे थकान महसूस हो रही थी। रविवार देर रात अचानक बुखार आने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे शामली निजी अस्पताल ले गए, चिकित्सक ने दवा देकर उसे घर भेज दिया। देर रात में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।