ससुराल पहुंचा युवक और उसका साथी गिरफ्तार
शामली, कैराना। पत्नी के साथ मुकदमेबाजी के बावजूद अपने साथी के साथ ससुराल पहुंचे एक युवक का ससुराल वालों से झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व उसके साथी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
मुजफ्फरनगर निवासी शहजाद की ससुराल कैराना की सफा कालोनी में है। शहजाद का पत्नी के साथ कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही है। बुधवार को शहजाद अपने साथी बिलाल के साथ ससुराल पहुंचा तथा बच्चों से मिलने को कहा। आरोप है कि इस दौरान विवाद होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने डायल 112 को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शहजाद व बिलाल निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।