शामली में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के मद्देनजर कलक्ट्रेट में एक लिपिक के कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद डीएम कोर्ट को सेनेट्राइज करने सील कर दिया गया है।
तीन दिन पूर्व कलक्ट्रेट कार्यालय में एक लिपिक के कोरोना पोजिटिव पाए जाने के बाद डीएम कोर्ट को सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया गया था। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कलक्ट्रेट कार्यालय के डीएम कोर्ट को सील कर दिया गया है।
जल्द ही डीएम कोर्ट का ताला खुलवा दिया जाएगा। उधर डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर जनपद में जहां विभिन्न विभागों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। कार्यालय में हेल्प डेस्क पर लोगों को कोरोना से बचाब के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है।
कोविड- डेस्क के माध्यम से आने वाले आगंतुकों की पल्स आक्सी मीटर एवं थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइजर के प्रयोग करने के पश्चात ही कार्यालय में एंट्री होती है।
इसी क्रम में औद्योगिक इकाइयों में भी कोरोना हेल्पडेस्क स्थापित करते हुए वहां पर भी आने वालों की कोरोना हेल्प डेस्क के माध्यम से जांच की जाती है। कोरोना जैसी महामारी के चलते कोरोना से बचाव हेतु क्या करें क्या ना करें के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।