शामली। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन के बाद यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। रूट डायवर्ट होने के कारण मुजफ्फरनगर जाने के लिए लंबा सफर तय करना होगा साथ ही बढ़ा हुआ किराया देना होगा। उधर कलक्ट्रेट पर रूट डायर्वजन के बाद जाम के हालात बने रहे।
शामली से मेरठ चलने वाली बसें मेरठ शहर के अंदर नहीं जाएंगी। हालांकि रोडवेज ने किराया घटा दिया है लेकिन शहर में अंदर जाने के लिए उन्हें लोकल सवारी का सहारा लेना होगा। डायवर्जन के बाद शहर में जाम के हालात बने रहे।कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। जो 24 जुलाई तक चलेंगी। शामली रोडवेज बस अड्डे के प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि 14 जुलाई को रूट डायवर्जन होगा। शामली से मुजफ्फरनगर जाने वाली बसें वाया थानाभवन होकर जाएंगी।
इस बदलाव के किराया बढ़ा दिया जाएगा। मुजफ्फरनगर जाने के लिए यात्रियों को अधिक रुपये खर्च करने पड़ेंगे। मुजफ्फरनगर के लिए अभी तक 78 रुपये यात्रियों को देने पड़ते हैं। रूट डायवर्जन प्लान लागू होते ही 93 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। नए रूट डायवर्जन से बसें थानाभवन से चरथावल होते हुए मुजफ्फरनगर जाएगी।
ऐसे में समय भी अधिक लगेगा। मेरठ का किराया रूट डायवर्जन के बाद 95 रुपये होगा। वर्तमान में 109 रुपये लिए जा रहे हैं, क्योंकि उक्त बसें मेरठ शहर के अंदर तक नहीं जाएगी।किसी स्थान पर अस्थीय अड्डा बनाया जाएगा।