फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलित, संयमित और मर्यादित जीवन के लिए योग जरूरी

विज्ञापन
शामली में झिंझाना रोड राइफल क्लब के पास योगाभ्यास करते साधक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। आजादी के अमृत महोत्सव में क्रीड़ा भारती ने शामली राइफल क्लब पर आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के 21वें दिन शनिवार को मुख्य वक्ता श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने कहा कि योगी सात्विक व अहिंसक समृद्धि से युक्त होता है। अर्थात राजसिक, तामसिक व हिंसक समृद्धि में उसका विश्वास नहीं होता।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मनुष्य व मनुष्येतर जीवों व प्रकृति के साथ वह अज्ञान, अन्याय व अविवेकपूर्ण आचरण नहीं करता। योगी अपने शरीर, इंद्रियों, मन व आत्मा के अपने अस्तित्व के विभिन्न घटकों के प्रति पूर्ण जागरूक होता है। वह रोग, तनाव, अशांति व अविवेकपूर्ण इच्छाओं से मुक्त होकर अकाम, निष्काम, आप्तकाम या आत्म काम होकर दिव्य जीवन जीता है। योग करने वाले व्यक्ति का जीवन पूर्ण संतुलित, संयमित व मर्यादित होता है। योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने कोणासन, हस्तपाद विस्तृत हलासन, त्रिकोणासन व मयूरासन का अभ्यास कराते हुए इनके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर मुकेश चौधरी, राजेंद्र स्वामी, सुधीर राणा प्रधानाचार्य, जबर सिंह, अनिल शर्मा, नरेंद्र राणा, साधुराम, सुनीता, सविता, मीनाक्षी चौधरी, कनिका वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें