शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली में चल रहे समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया।
योगेंद्र मलिक, सतेंद्र सिंह और निखिल तायल द्वारा छात्रों को योग कार्यक्रम में प्राणायाम से संबंधित सभी क्रियाएं सिखाईं। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने छात्रों को बताया कि योग भारत की प्राचीन विद्या है। योग ने आमजन की जीवन शैली को बदलकर चिकित्सा जगत में उच्च स्थान प्राप्त कर लिया है। हम सभी को योग़ को अपनी दिनचर्या बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में रितेंद्र सिंह, श्रवण तोमर, पुष्पेंद्र सिंह, सुशील तोमर, नवाब सिंह मलिक, नीरज बेनीवाल, डॉ. रवि खन्ना, पारुल रानी, चंचल चौहान, रितु धिरानिया, सुधीर निर्वाल, मनीष कुमार, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। वीवी इंटर कॉलेज शामली में चल रहे समर कैंप के समापन पर कॅरियर गाइड लाइन एवं काउंसिलिंग कार्यक्रम के साथ हुआ। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि समर कैंप 21 मई से आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को भविष्य की योजनाओं और विभिन्न रोजगार के अवसर के बारे में जानकारी दी। शिक्षकों ने रोजगार एवं भविष्योन्मुखी जानकारी छात्रों को दी। मौके पर प्रवक्ता मनोज कुमार, राजवीर सिंह, तरुण निर्वाल, राजनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली में आयोजित समर कैंप में हिंदी व संस्कृत सृजनात्मक लेखन, कॅरिअर काउसिलिंग, खेलकूद, नृत्य, गीत और कविता की गतिविधियां कराई गई। कॉलेज प्रबंधक मुनीश कुमार संगल ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं को गतिविधियों और रुचि की सराहना की। मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गर्ग, साक्षी, दीपाली गर्ग, टीना मित्तल व अंजू आदि मौजूद रहे।
रंगारंग कार्यक्रम के साथ समर कैंप का समापन
झिंझाना। कस्बे के ऊन रोड पर स्थित बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज सिकंदरपुर में चल रहे चार दिवसीय समय कैंप का शनिवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगोली, महिला सशक्तीकरण को लेकर रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ड्राइंग प्रतियोगिता में मनीषा, तनु दहिया, खुशप्रीत कौर, विजया ने बाजी मारी। कक्षा-9 की छात्रा आंचल ने भी नारी क्यों बन गई अबला बेचारी, करती पुरुषों का जीवन गुलजार देकर उनको घर संसार, ना अबला हूं ना बेचारी हूं में आज के इस युग की नारी हूं, कविता सुनाकर छात्राओं ने नारी जीवन पर प्रकाश डाला। कॉलेज के प्रबंधक इंद्रपाल सिंह तोमर ने भी छात्राओं को महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रेरित किया। कालेज के निदेशक अंकित तोमर, प्रधानाचार्य नीलम ठाकुर ने छात्राओं व स्टाफ को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विकास कुमार, अनुज, प्रिया, अर्चना, पायल, प्रियांशु आदि का सहयोग रहा।