फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का बिजलीघर पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। खेड़ी खुशनाम बिजलीघर पर तैनात जेई पर महिला से रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने धरना दिया। आरोप लगाया कि पिछले दिनों आंधी के कारण खंभे गिर गए थे, जिसे बदलने के लिए जेई ने दस हजार रुपये की मांग की। जेई ने महिला पर पुलिस कार्रवाई का दबाव बनाया, जिसके चलते वह गांव से पलायन कर गई है।
विज्ञापन

चौसाना के गांव खेड़ी खुशनाम में पिछले दिनों आंधी के कारण एक विधवा महिला खेत में खंभा पेड़ गिरने के कारण टूट गया। जिसकी शिकायत जेई से की। आरोप है कि जेई ने खंभा बदलने के लिए दस हजार रुपये की मांग की। पीड़िता ने पांच हजार रुपये गांव के किसी व्यक्ति के माध्यम से जेई को दे दिए, लेकिन जेई पांच हजार से संतुष्ट नहीं हुआ। पीड़िता पर बाकी पांच हजार की मांग की जाने लगी।
पीड़िता ने देने से इंकार कर दिया, तो जेई दिनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि महिला के परिवार के लोगों ने खंभे को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण बताते है कि जेई के आरोपों से डरकर महिला गांव से पलायन कर गई। जिसका विरोध करते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा और धरना दिया। ग्रामीणों की मांग है कि जेई का स्थानांतरण किया जाए और पीड़िता के पैसे वापस कराए जाएं। इस दौरान यशपाल सिंह, राजवीर सिंह, जसवीर, शिवकुमार, मोहित, शीशपाल सिंह, रवि कुमार, प्रेम, बाबू, धर्मवीर, नीटू, मुकेश कुमार,अंकुश कुमार, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
ग्रामीणों के आरोप गलत हैं। किसी प्रकार की कोई तहरीर महिला के खिलाफ नहीं दी है। धरना दे रहे ग्रामीणों की मांगों पर उच्चाधिकारी निर्णय लेंगे। स्थानीय राजनीति के कारण पैसे मांगने के आरोप भी गलत लगाए जा रहे हैं। - दिनेश कुमार, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें