फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर स्थिर, हथनीकुंड पर पानी का दबाव बढ़ा

विज्ञापन
कैराना में यमुना नदी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते हथनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया है। इसके चलते यमुना में डिस्चार्ज होने वाले पानी का मात्रा भी बढ़कर 16894 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो गई। इसके चलते यमुना का जलस्तर 228.5 मीटर पर स्थिर है।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में यमुना का जलस्तर 227 मीटर के आसपास रहता है। पिछले चार दिन से पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ गई थी। शनिवार सुबह यमुना में 352 क्यूसेक पानी चल रहा था। शनिवार दोपहर 12 बजे पानी का मात्रा बढ़कर 12260 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो गई। इसके बाद यमुना का जलस्तर एक मीटर बढ़कर 228.5 मीटर हो गया। रविवार सुबह आठ बजे हथनीकुंड बैराज से यमुना में 16894 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया। जिस कारण यमुना नदी का जलस्तर 228.5 मीटर पर स्थिर है। यमुना का चेतावनी बिंदू 231 मीटर व खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें