कैराना से होकर बहती यमुना नदी।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदू के करीब बना हुआ है। बुधवार रात जलस्तर 229.8 मीटर पर पहुंच गया था, जो बृहस्पतिवार शाम पांच बजे 229.5 मीटर पर आ गया। वहीं ताजोवाला बांध से 26 हजार 897 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया।
बुधवार सुबह यमुना में 23 हजार 981 क्यूूूूसेक पानी छोड़ा गया था। साथ ही बारिश के कारण बुधवार रात यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदू के करीब 229.8 मीटर पर पहुंच गया था। चेतावनी बिंदू 230 मीटर पर है। जो बाद में धीरे-धीरे घटकर बृहस्पतिवार शाम पांच बजे 229.5 मीटर पर आ गया। इससे ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। उधर हथिनीकुंड कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात नौ बजे यमुना में 26 हजार 897 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया। जो बुधवार सुबह 23 हजार व शाम पांच बजे तक 12 हजार 900 क्यूसेक प्रति सेकेंड पर आ गया था। जिसके चलते फिलहाल यमुना शांत रहेगी। ड्रेनेज विभाग के एई विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम यमुना 229.5 मीटर पर बह रही थी। बुधवार रात से ही हथिनीकुंड बैराज पर धीरे-धीरे पानी का दबाव कम होना शुरू हो गया है।