फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाढ़ से किसानों के हुए नुकसान की पूर्व सीएम को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैराना लोकसभा के प्रभारी प्रोफेसर सुधीर पंवार ने रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट की तथा उन्हें नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली एवं बागपत जिलों में किसानों की फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रो. सुधीर पंवार ने अखिलेश यादव को लोकसभा चुनाव की सांगठनिक तैयारियों के बारे भी जानकारी दी। बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार युवाओं को जोड़ते हुए बूथ स्तर तक पार्टी संगठन का विस्तार किया गया है। बंगलूरू में विभिन्न पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ बनने से जनता में काफी उत्साह है तथा उन्हें विश्वास है कि इस बार केंद्र से मोदी सरकार का सफाया हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें