फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बढ़वाने को सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ

विज्ञापन
शामली सुभाष चौक पर धरने पर बैठे वरिष्ट नागरिक सेवा समिति के लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर शहर के सुभाष चैक पर चल रहे क्रमिक अनशन के पांचवें दिन प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन का किया। जिसमें वृद्धों ने आहुति प्रदान कर भगवान से प्रदेश सरकार को बुद्धि देने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

यज्ञ ब्रह्मा आचार्य देवेंद्र देव ने विधि विधान से संपन्न कराया। जिसके मुख्य यजमान रमेशचंद विश्वकर्मा एवं उनकी पत्नी बाला विश्वकर्मा रहे। इसके बाद निरंजन सिंह की अध्यक्षता में सत्यपाल आर्य, पदम सिंह पांचाल, इलमचंद, जियालाल, सोमी, सुनीता गोस्वामी, रमेश विश्वकर्मा, विरेंद्र कुमार, रामदेव शर्मा, हरपाल सिंह, मेजपाल ने क्रमिक अनशन रखा। इस अवसर पर सरदार राजेंद्र सिंह, नरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सरोहा, बाबूराम पंवार, सलेकचंद, सतपाल सिंह, संतोश संगल, सुभाष शर्मा, ओमपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक मदन, कुसुम सैन, कमलेश धीमान, राजबीरी, धन प्रकाश जैन, गिरधारीलाल, अंगूरी, बबली, कटारी, ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें