फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कात्यायनी की हुुई पूजा-अर्चना, मांगी मनोकामना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना करके श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामना मांगी। घरों में सामूहिक रुप से महिलाओं ने भजन-कीर्तन करके मां का दुर्गा का गुणगान किया। आज सुबह अष्टमी का प्रवेश होने से मां कालरात्रि और मां गौरी की पूजा और व्रत रखा जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह छह बजे मंदिरों और घरों में मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। हनुमानधाम, रेलवे रोड स्थित श्रीसत्यनारायण मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी- भैरव मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी- करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। पंडित प्रभु शंकर शास्त्री के मुताबिक शुक्रवार को मां काल रात्रि- अष्टमी का प्रवेश होने से मां गौरी की विशेष पूजा अर्चना व्रत किया जाएगा। सुबह 6.56 बजे अष्टमी आने से पूरे दिन और रात को अष्टमी रहेगी। इस दिन मां गौरी की पूजा होगी। शनिवार सुबह 6.58 बजे नवमी तिथि आने से सिद्धि दात्री की पूजा-अर्चना के साथ-साथ दो दिनों में नवरात्र व्रतों का परायण होगा। रविवार को विजयदशमी दशहरे मनाया जाएगा।
श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा
एसडीएम सदर संदीप सिंह ने बताया कि नवरात्र में अष्टमी और नवमी में देवी मंदिर खुलेंगे, लेकिन मेले की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें