शामली। छठ पर्व पर श्री हनुमान धाम शिव सरोवर में सुबह पांच बजे सूर्य देव को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा- अर्चना की। 40 मिनट तक सरोवर के जल में खड़े होकर व्रत का परायण करते हुए घर- परिवार में सुख समृद्धि की मनोकामना मांगी।
शुक्रवार सुबह पांच बजे शहर के हनुमान धाम शिव सरोवर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। पूजन स्थल पर दीपक प्रज्ज्वलित किया। चना -गुड अर्पित कर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। घरों में 36 घंटाें के श्री सूर्य छठ पूजा का व्रत का पारायण कियज्गया। घरों में तरह- तरह के पकवान बनवाए गए। इस मौके पर अशोक श्रीवास्तव, अमरीश कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, अंशुमान तिवारी, ठाकुर लक्ष्मण सिंह रहे।
हनुमान धाम पर श्री सू्र्य छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिलाएं पुलिस तैनात रही।
थानाभवन मेें शुगर मिल में शुक्रवार सुबह सूर्य भगवान काे जल अर्पण कर छठ पूजा की। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। रीना चतुर्वेदी, जिया, जहान्वी , सोनिया आदि मौजूद रहे।र
शामली में हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के बाद सिंदूर लगाती महिल