फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के इदरीश बेग विहार कालोनी में मदरसा दारुल उलूम इस्माईलिया में सालाना जलसे का आयोजन किया गया। हजरत मौलाना मुफ्ती अब्बास साहब ने फरमाया कि मुसलमानों को अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ हीं दुनियावी तालीम भी हासिल करानी चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि मोहम्मद साहब के बताए गए रास्ते पर चलने में हीं हम लोगों की भलाई है। उन्होंने फरमाया कि कुरान में साफ लिखा है। जिस मुल्क में रहो उससे मोहब्बत और वफादारी करो। मदरसे के प्रबंधक मौलाना अब्दुल कादिर ने फरमाया कि मुसलमान को हर हाल में पांच वक्त की नमाज अता करनी चाहिए। जलसे में सात तलबाओं की दस्तारबंदी की गई। जलसे की निजामत मौलाना अब्दुल कादिर व सदारत मौलाना मुफ्ती अब्बास के द्वारा की गई। जलसे में मौलाना अकरम फैय्याज, मौलाना महराज, हाफिज सूफियान, मौलाना इरफान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें