फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एआईएमआईएम को आतंकी संगठन बताने पर भड़के कार्यकर्ता

Thu, 14 May 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे  ऑल इंण्डिया मजलिस -ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदस्य ।  संंवाद
विज्ञापन
बनत/लांक। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को आतंकी संगठन बताए जाने और पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की तुलना ओसामा बिन लादेन से किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। पार्टी पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को पार्टी जिलाध्यक्ष चौ. परवेज अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में बताया कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे द्वारा एआईएमआईएम को आतंकवादी संगठन बताना और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन की तुलना आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन से करना बेहद आपत्तिजनक है। आरोप लगाया कि मंत्री ने मदरसों को आतंकवाद का केंद्र बताते हुए उन्हें बंद करने जैसा विवादित बयान भी दिया है। उनका कहना था कि इस तरह के बयान भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ हैं। इस दौरान नासिर हसन, शहजाद, चौ. इरफान, रिजवान अंसारी, हाजी याकूब और जाकिर हसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें