फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली कटौती के विरोध में बिजलीघर पर किसानों का धरना

Thu, 14 May 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
नाला बिजलीघर पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कांधला। गांव नाला स्थित बिजलीघर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति न मिलने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिनभर इंतजार करने के बावजूद पर्याप्त बिजली नहीं मिलती, जबकि रात के समय भी लगातार कटौती की जा रही है। इससे गेहूं, गन्ना और अन्य फसलों की सिंचाई समय पर नहीं हो पा रही है।
धरने के दौरान किसानों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर एसडीओ आशीष श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। एसडीओ के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना-प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह, अनुज पंवार, रानू पंवार, आशीष सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें