फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना पुल के बेरिंग बदलने में जुटे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। बिडौली यमुना पुल के नीचे लगे बेरिंग को बदलने का कार्य शुरू हो गया है। कर्मचारी कार्य में जुट गए हैं। इसके चलते दो महीने के लिए पुल को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

ठेकेदार रजत ने बताया कि लगभग दो माह तक पुल की रिपेयरिंग का कार्य चलेगा। बेरिंग बदलने का कार्य शुरू करा दिया गया है। पुल में लगे बेरिंग की अवधि समाप्त हो गई है, जिससे यह कभी भी कार्य करना बंद कर सकते हैं, इसलिए इन्हें बदलकर नए लगाए जा रहे हैं। इनका प्रमुख कार्य पुल को गति प्रदान करना है, जिसके चलते भारी वाहन भी बिना किसी नुकसान पहुंचाए पुल से आसानी से गुजर जाते हैं।
n लगभग 30 साल पहले शुरू हुआ था यातायात : यमुना नदी का या पुल 1994 में बनकर तैयार हुआ था और तभी यातायात के लिए खोल दिया गया था । जब से लगातार यह पुल खादर क्षेत्र के ग्रामीणों से लेकर हरियाणा क्षेत्र के एक बड़े भूभाग को जोड़ता हुआ दोनों राज्यों के किसानों के लिए भी सुगमता का प्रतीक बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें