फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जर्जर पेयजल पाइप लाइन बदलने का कार्य शुरू

विज्ञापन
झिंझाना ऊन मार्ग पर जर्जर पेय जल पाइप लाइन डालता नगर पंचायत कर्मी। संवाद
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे में वर्षों पुरानी जर्जर पेय जल पाइप लाइन को बदलने का कार्य शुरू हो गया है। डेरी चौक से बस स्टैंड की तरफ में मेन रोड पर कार्य शुरू किया गया है। नई पाइप लाइन डालने से लोगों को लीकेज से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत द्वारा वर्षों से जर्जर पेयजल पाइप लाइन की जगह नई पाइप लाइन बदलने का कार्य मंगलवार को डेरी चौक से शुरू हो गया है। करीब 10 वर्ष पुरानी पेयजल पाइप लाइन कहीं से भी और कभी भी लीकेज होती ही रहती थी। इसी को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने नई पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू करा दिया है। अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने बताया कि अभी यह कार्य मुख्य रोड पर ही किया जा रहा है। यहां के बाद अंदर कस्बे में जहां-जहां भी जर्जर पेयजल पाइप लाइन है, उन्हें भी जल्दी बदलवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें