फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला उद्योग केंद्र में नए पद सृजित न होने से कार्य हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में जिला उद्योग केंद्र एक उपायुक्त, एक लिपिक के सहारे पर चल रहा है। नए पद सृजित न होने से जिला उद्योग केंद्र कार्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है।
जिले में कंडेला औद्योगिक क्षेत्र शामली व कैराना समेत जिले भर में 200 से ज्यादा औद्योगिक इकाई कार्यरत हैं। झिंझाना क्षेत्र के रोटन गांव के जंगल में शामली टेक्सटाइल पार्क पिछले दो सालों से प्रस्तावित है।
विज्ञापन

शामली जिला बने हुए 15 साल हो चुके हैं। किंतु शासन स्तर पर जिला उद्योग केंद्र मुजफ्फरनगर के अधीन है। उद्यमियों की मांग पर कंडेला औद्योगिक केंद्र में जिला उद्योग केंद्र का निर्माण कराया गया। पिछले छह माह से कंडेला जिला उद्योग केंद्र संचालित करने के लिए उपायुक्त के रूप में रितिका गुप्ता समेत दो सहायक प्रबंधक एक लिपिक मुजफ्फरनगर जिला औद्योगिक केंद्र से भेजे गए।
पिछले छह माह में मुजफ्फरनगर से शामली में लगाए गए सहायक उपायुक्त मनोज कुमार और रविंद्र कुमार अपने नए कार्यस्थल पर रिलीव होकर चले गए हैं। पिछले कई माह से जिला उद्योग केंद्र की जिला उपायुक्त रितिका गुप्ता व एक लिपिक काम कर रही है।
जिला उद्योग केंद्र में उपायुक्त, दो सहायक उपायुक्त सहायक प्रबंधक समेत 15 कर्मचारियों की तैनाती आवश्यक है, किंतु सहायक उपायुक्त, लिपिक, अन्य कर्मचारी और चपरासी न होने से जिला उद्योग केंद्र का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त रितिका गुप्ता ने बताया कि शामली जिला उद्योग केंद्र संचालित करने के लिए 20 से 25 अधिकारी, लिपिक कर्मचारियों के पद सृजित करने के शासन को डिमांड पत्र भेजे जा चुके हैं। शासन से अभी तक जिला उद्योग केंद्र के लिए पद सृजित नहीं किए जाने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें