ऊन। सोमवार को जिला प्रशासन ने उन शुगर मिल के खिलाफ कार्रवाई कर मिल की दो लाख दस कुंतल चीनी और 65 हजार कुंतल शीरे को कुर्क कर सील लगा दी। प्रशासन जल्द ही विधिक कार्रवाई कर कुर्क किए शीरे और चीनी को नीलाम करेगा।
सोमवार को एसडीएम ऊन रामावतार गुप्ता के निर्देश पर नायब तहसीलदार जनेश्वर कुमार और अमीन सतीश कुमार के साथ राजस्व टीम ने ऊन शुगर मिल में पहुंचकर चीनी के गोदाम और शीरे पर सील लगा दी। कुर्की की कार्रवाई कर मिल की दो लाख दस हजार चार सौ उन्तालीस कुंतल चीनी और 64938 कुंतल शीरे को जब्त कर सील लगा दी।
नायब तहसीलदार जनेश्वर ने बताया शुगर मिल पर किसानों का 63 करोड़ 99 लाख 51 हजार रुपये बकाया हैं। जल्द की कागजी कार्रवाई कर जब्त की गई चीनी और शीरे को नीलाम कर किसानों के बकाया का भुगतान कराया जाएगा। एसडीएम रामवतार गुप्ता ने बताया गन्ना आयुक्त अजय कुमार सिंह ने किसानों का बकाया भुगतान न किए जाने पर ऊन चीनी मिल की रिकवरी नोटिस जारी कर डीएम शामली ओपी वर्मा को आदेश दिए थे। उन्होंने बताया 23 अक्तूबर को चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारी को नोटिस जारी किया।
सोमवार को राजस्व टीम ने चीनी के तीन गोदाम, दो टैंकर शीरा जब्त कर सील लगा दी। चीनी मिलों द्वारा किसानों का बकाया भुगतान जमा नहीं कराया तो चीनी और शीरे को नीलाम किया जाएगा।