फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में बाल मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल मेले में दर्शकों को लुभाया
विज्ञापन

कांधला (शामली)। संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में बाल मेला आयोजित किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण का गोरख लैंड में बाल कलाकारों द्वारा छोटा भीम, मोटू पतलू, मिकी मिनी आदि के रूप में प्रस्तुत देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी विद्यालय में बाल मेले का शुभारंभ सर्वप्रथम बाल कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके किया। मेले का मुख्य आकर्षण गोरखलैंड में बाल कलाकारों द्वारा छोटा भीम, मोटू पतलू, मिकी मिनी आदि के रूप में प्रस्तुत देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि के रुप में शामली महिला थाना अध्यक्ष नीरज चौधरी, वीणा अग्रवाल, संगीता जिंदल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बच्चों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डायल हंड्रेड एवं आदि महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। विद्यालय की डायरेक्टर उषा मित्तल ने उपस्थित अतिथियों का शॉल भेटकर स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजना मित्तल, प्रबंधक क्षितिज मित्तल, अनुपमा मित्तल, श्वेता मित्तल, नित्या मित्तल, डॉक्टर रामकुमार, सचिन गोयल, अमन मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें