फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिलाओं ने थामी ई-रिक्शा, बनीं आत्मनिर्भर

Sat, 11 Apr 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
महिला.. ई रिक्शा चलाती महिलाएं। समूह
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है।
विज्ञापन

थानाभवन ब्लॉक की 16 महिलाओं को समूह के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराकर ई-रिक्शा दी गई हैं। महिलाएं अब विभिन्न रूटों पर ई-रिक्शा चलाकर न सिर्फ अपने परिवार का पालन-पोषण करेंगी, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल भी पेश करेंगी।
n योजना से बदल रही महिलाओं की जिंदगी : एनआरएलएम के डीसी प्रेमचंद और मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से क्लस्टर लेवल फेडरेशन के माध्यम से यह योजना तैयार की गई है। इसके तहत शामली, कांधला, ऊन और थानाभवन ब्लॉक को चिह्नित किया गया है। प्रथम चरण में थानाभवन क्षेत्र की 16 महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराकर ई-रिक्शा दी गई। एक महिला को 1..26 लाख का ऋण उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

n अब कमा रहीं सम्मान और आत्मविश्वास : ई-रिक्शा चलाकर महिलाएं रोजाना यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचा रही हैं। इससे उन्हें नियमित आय का स्रोत मिला है। महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी वह मजबूत हो रही है।
विज्ञापन

n अन्य ब्लॉकों में भी जल्द मिलेगा लाभ : थानाभवन ब्लॉक प्रबंधक अनुराग धीमान ने बताया कि इस योजना में विभागीय अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। जल्द ही इस योजना का विस्तार शामली, कांधला और ऊन ब्लॉक में भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

महिला.. ई रिक्शा चलाती महिलाएं। समूह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें