शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेतीं महिलाएं।
- फोटो : SHAMLI
शामली। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के तहत हक की बात कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर ने कहा कि महिलाएं लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट जरूर डालें। फॉर्म-6 भरकर अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर से उनका वोट जरूर बनवा लें।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति के तहत हक की बात में आयोजित कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर ने यौन हिंसा, लैंगिक असमानता ,घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न और दहेज हिंसा के संबंध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायता आदि हेतु कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता, समूह, आंगनबाड़ी, एनजीओ की महिलाओं व अन्य महिलाओं के आए सुझाव के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश।
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और टीकाकरण कराने का आह्वान किया। महिलाओं को हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. अथर जमील, समाज सेविका बीना अग्रवाल, बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी/कर्मचारी, वन स्टॉप सेंटर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह, एनजीओ व अन्य महिलाएं और अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।