फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार समेत पलायन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव मानकपुर में चचेरे भाइयों का रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। सोनू पुत्र यशपाल ने चचेरे भाई व अपने चाचा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए परिवार समेत पलायन की चेतावनी दी है। उसने अपने मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप भी लगाया है। बताया कि वह पुलिस और डीएम के यहां कई बार चक्कर काट चुका है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में ग्राम प्रधान अरविंद कुमार ने बताया यह रास्ते को लेकर विवाद है। गांव से पलायन का कोई मामला नहीं है। इस संबंध में गढ़ी अब्दुल्ला खां चौकी प्रभारी चौधरी राकेश कुमार ने बताया यह दोनों भाइयों का घर के रास्ते को लेकर विवाद है । कोई पलायन का मामला नहीं है। इस विवाद को लेकर हम पहले भी दो तीन बार मौके पर जानकारी ली। इस रास्ते को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से पहले भी प्रार्थना पत्र आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें