मोहल्ला रेलपार में जाम के दौरान सीओ से नोकझोंक करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में शहर के रेलपार बाईपास की खस्ता हालत को लेकर रेलपार के लोगों ने रोड के बीच चारपाई डालकर जाम लगा दिया।
बृहस्पतिवार को रेलपार स्थित बाईपास पर सड़क की खस्ता हालत को लेकर महिला व पुरुषों ने जाम लगाकर हंगामा प्रदर्शन किया। जिससे शहर में बुरी तरह जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम लगने के कारण कई नेता जाम में फंसे रहे। उनके काफी समझाने के बाद भी लोग जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची आदर्श मंडी पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन जाम खुलवाने में विफल रहे।
जाम लगाने वाले लोगों ने बताया कि बाईपास पिछले काफी दिनों से सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है जिसमें गहरे गड्ढों के कारण बडे़ वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। वहीं पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसकी चेेयरमैन से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नही हो चुकी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी निशांक शर्मा ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने जाम खोलने से मना कर दिया। जिसके बाद सीओ के साथ भी नोक झोंक हुई। सीओ सिटी ने तीन दिन के अंदर सड़क निर्माण कराने के आश्वासन पर जाम खुलवाया।