फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में पुरुषों से आगे निकली महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। टीकाकरण को लेकर ग्रामीण इलाकों में भी जागरूकता आ रही है। गांव झाड़खेड़ी में लगाए गए कैंप के दौरान महिलाएं टीकाकरण में पुरुषों से आगे निकल गईं। शुरुआत के दो दिनों में तो महिलाओं की संख्या कम रही, लेकिन तीसरे दिन ज्यादा महिलाओं ने टीका लगवाया। ग्रामीणों ने अन्य लोगों से भी टीका लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव-गांव में टीकाकरण के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सात जून को 3500 की आबादी के गांव झाड़खेड़ी के कन्या जूनियर हाईस्कूल में पहला 45 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण शिविर लगाया था। पहले दिन कुल 50 लोगों को टीका लगाया गया था जिसमें 27 पुरुष तथा 23 महिलाएं थीं। दस जून को दूसरे कैंप में 30 महिलाओं व 30 ही पुरुषों का टीकाकरण हुआ, जबकि शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे शिविर पर महिलाओं की भीड़ नजर आई।
एक टेबल पर चार स्वास्थ्य कर्मी वैक्सिनेशन के पात्र लोगों के उनके ही मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कर रहे थे, जबकि दूसरी टेबल पर एएनएम वैक्सीन लगा रहीं थीं। एएनएम शिवानी ने बताया कि शुक्रवार को कुल 110 लोगों को वैक्सीन लगाई गई जिसमें 48 पुरुष तथा 62 महिलाएं शामिल थीं। तीन दिन के भीतर झाड़खेड़ी में कुल 220 लोगों का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

----------------
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी
झाड़खेड़ी निवासी मीरा ने अपने पति रविंद्र के साथ शिविर में पहुंचकर कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगवाई। मीरा ने बताया कि पहले वह टीकाकरण से डर रही थी, लेकिन टीका लगवाने के बाद पता लगा कि इसका कोई विपरीत असर नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना बेहद जरूरी है।
---------------
वैक्सीन लगवाने के बाद नहीं हुई परेशानी
झाड़खेड़ी निवासी दिव्यांग रामपाल सैनी ने वैक्सीन लगवाने के बाद कहा कि टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन शिविर में ही हो रहा है। टीका लगवाने के बाद उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें