फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बिल जमा करेंगी समूह की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत बिल जमा करेंगी समूह की महिलाएं
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब बिजली का बिल जमा कराएंगी। थानाभवन क्षेत्र के समूह की महिलाओं को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कीर्ति महिला संकुल स्तरीय संघ, गढ़ी अब्दुल्ला खां को बिल जमा करने हेतु नोडल कलस्टर के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेन व्यास ने बताया कि ग्राम मंटी हसनपुर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा विद्युत बिल जमा करने के संबध में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कीर्ति महिला संकुल स्तरीय संघ, गढ़ी अब्दुल्ला खॉ विकास खंड थानाभवन को बिल जमा करने हेतु नोडल कलस्टर के रूप में चयनित किया गया है। इस कलस्टर के द्वारा मंटी हसनपुर की रूबी, दभेड़ी की बबीता, मानकपुर की संगीता और प्रवेश, गढ़ी अब्दुल्ला खॉ की सुकर्मा, गंदेवड़ा की पूजा, जानीपुर की सुधा को विद्युत बिल जमा करने हेतु एजेंट के रूप में नामित किया गया है। कलस्टर द्वारा नामित एजेंट महिलाओं को आज ऑनलाइन विद्युत बिल जमा करने का प्रशिक्षण पावर कारपोरेशन विभाग के अधीक्षण अभियंता जय करणपाल ने दिया। इस मौके पर रूबी के द्वारा बाबूराम निवासी मंटी हसनपुर का 3,307 रुपये, आबिद सोहजनी उमरपुर का 185 रुपये, गुलशन का 310 रुपये एंव ऋषिपाल का 344 रुपये का बिल ऑनलाइन जमा किया गया। मिशन योजना स्वत: रोजगार डीसी शैलेन व्यास, अधिशासी अभियंता राजकुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक अवनीश एवं अनुराग के द्वारा दिया गया। अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि 2000 रुपये तक के बिल पर एजेंट को 20 रुपये प्रति बिल तथा 2000 रुपये से ऊपर के बिल पर प्रति बिल एक प्रतिशत का कमीशन प्राप्त होगा। नोडल कलस्टर के द्वारा एजेंट महिला का वॉलेट रिचार्ज किया जाएगा। एजेंट द्वारा जमा की गई धनराशि नोडल सीएलएफ के खाते में जमा होगी। चयनित एजेंट महिलाओं को विद्युत निगम से पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। उपभोक्ताओं की सूची भी प्राप्त कराई जाएगी। नोडल सीएलएफ ही चिह्नित एजेंट को थर्मल प्रिंटर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें