फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन

शामली। मिशन शक्ति अभियान के तहत नगरपालिका शामली द्वारा मोहल्ला विश्वकर्मा नगर में महिलाओं को जागरूक किया गया।
वार्ड संख्या 19 में सभासद सविता विश्वकर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बालक, बालिकाओं, छात्राओं व महिलाओं को सामाजिक कुरीतियों को हराने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत कैंप लगाकर महिला वेंडरों को ऋृण स्वीकृति की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पालिका की ईओ सुरेंद्र सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी, सफाई नायक प्रवीण कुमार, प्रमोद विश्वकर्मा, राधेश्याम, प्रमोद कुमार, दीपक चंद्रा, शशिकांत पाहिवाल आदि मौजूद रहे।
महिला कल्याण विभाग के वन स्टॉप सेंटर की टीम ने गांव मेहरमपुर, करोड़ी और आर्यपुरी में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया। वन स्टॉप सेंटर की टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर सुमन, आशा, नीलम सैनी, प्रमोद, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन व चार मार्च को होगा महिला जन सुनवाई कार्यक्रम
शामली। जनपद शामली में तीन व चार मार्च को तहसील व ब्लाक स्तर पर महिला विद्यालयों में मिशन शक्ति महिला जन सुनवाई और जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर मौजूद रहेंगी। इस दौरान महिला कल्याण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें