फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के स्टाफ की महिलाएं बना रही खादी के मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं बना रहीं खादी के मास्क
विज्ञापन

शामली/कांधला। सिल्वर बेल्स स्कूल शामली के चेयरमैन अजय संगल ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए स्कूल की तरफ से खादी के मास्क तैयार कर असहाय लोगों को वितरित किए जा रहे हैं। सोमवार को सीएमओ डा. संजय भटनागर और एसीएमओ डा. केपी सिंह ने स्कूल पहुंचकर मास्क तैयार कर रही महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने मास्क की गुणवत्ता की सराहना की। अजय संगल ने बताया कि स्कूल के स्टाफ की महिलाओं द्वारा मास्क तैयार किए जा रहे हैं। इन मास्क को धोकर दोबारा प्रयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर अरुण बंसल, अनिल गोयल, आरएसएस के जिला प्रचारक विराट, निशिकांत संगल, प्रमोद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांधला ब्लाक में उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चल रहे स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं ने दस हजार मास्क बनाकर जिला, ब्लाक और ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को वितरण के लिए दिए हैं। ब्लाक के मिशन मैनेजर हरिओम शर्मा व बबलू सिंह ने बताया कि ब्लाक की 33 ग्रांम पंचायतों में हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिव को 100 फेस मास्क ग्राम प्रधान व राशन डीलर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए सौंपे गए है। खंड विकास अधिकारी सुभाष ने समूह द्वारा किए गए कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें