फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का नहीं हुआ खुलासा, बिसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का नहीं हुआ खुलासा, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में स्थित नर्सिंगहोम में महिला की मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा नहीं हो सका है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं आने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शहर के नया बाजार निवासी सुनीता (30) की रविवार रात को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गुरुद्वारा तिराहे के निकट नर्सिंगहोम में मौत हो गई थी। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मृतका के पति विनोद ने आरोप लगाया था कि पिछले महीने 25 दिसंबर को उसकी पत्नी का पित्त की थैली का आपरेशन आयुष्मान योजना के तहत हुआ था। इसके बाद टांकों में इंफेक्शन होने पर चिकित्सक ने दोबारा टांके लगाए थे। टांके कटने के बाद उसकी पत्नी को घर जाने पर उल्टी और दस्त शुरू हो गए थे। चिकित्सक ने दवा व इंजेेक्शन देकर घर भेज दिया था, लेकिन तब से हालत में सुधार नहीं आया था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है। विसरा को जांच के लिए निवाड़ी प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें