फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति व बेटा घायल

Sun, 21 Jun 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर साईंधाम के पास पीछे से आए ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सुमन (36) की मौत हो गई जबकि उसका पति व पुत्र घायल हुए। घायलों को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिला रामपुर के थाना पटवई के गांव जैबई करीम निवासी कालू (40) अपनी पत्नी सुमन (36) और पुत्र अमित (10) के साथ बाइक द्वारा मोहाली से अपने गांव लौट रहे थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे वे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में साईंधाम के पास पहुंचे तो पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। इसी दौरान पीछे दूसरी बाइक पर आ रहे सुमन के भाई विकास व सन्नी ने तीनों को घायलावस्था में देखकर डायल 112 व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया जबकि कालू व अमित को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया।
सुमन के भाई विकास ने बताया कि वे सभी मोहाली में काम करते हैं। सुमन घरों में खाना बनाने का काम करती थी। कालू वहां पर हार्डवेयर की दुकान पर काम करते हैं। शुक्रवार रात को वे मोहाली से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। वहां पर उन्हें एक शादी में शामिल होना था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन के पास वाहन की पीछे से टक्कर लगने पर बाइक सवार रवि कुमार (27) की मौत हुई।
कस्बा कैराना के मोहल्ला बिसातियान निवासी रवि कुमार कैराना कचहरी में अस्थायी कर्मचारी था। वह बड़ौत रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। शुक्रवार रात में बड़ौत से बाइक से घर लौट रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रात करीब दस बजे रवि शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव लिलौन के पास पीछे से आए किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि के छोटे भाई गौरव ने बताया कि पुलिस से उन्हें रवि की सड़क हादसे में मौत होने की जानकारी मिली। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। रवि की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं है। उनकी एक बहन शादीशुदा है। परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें