फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला महिला का शव, हड़कंप

Fri, 03 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
लिलौन में घटना की जानकारी लेते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में महिला का शव कमरे में लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


गांव लिलौन निवासी अनिल शामली में एक व्यापारी के यहां नौकरी करता है। उसके परिवार में पत्नी बिन्दु (28) के अलावा दो बेटे तथा एक बेटी है। शुक्रवार शाम घर पर अनिल की पत्नी और बच्चे अकेले थे। रात करीब साढ़े छह बजे अनिल का बड़ा बेटा मकान से चिल्लाता हुआ बाहर निकला और आसपास के लोगों को बताया कि उसकी मम्मी कमरे में छत के पंखे से लटकी हुई है।

मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तथा शामली कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला का शव छत के पंखे के कुंडे से चुनरी के सहारे लटका मिला। उधर, सूचना पर अनिल भी शामली से गांव पहुंच गया। महिला की मौत से परिवार के लोगों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का मानना है कि महिला ने गृह कलह के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के मायके वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं, जिस कमरे में महिला का शव लटका मिला, वहां पर फटे हुए दो फोटो भी मिले। इसको लेकर आशंका बन गई है कि फोटो किसने और क्यों फाड़े। क्या है फोटो फाडने के पीछे कारण। वहीं, महिला के शरीर पर कुछ जगह नीले निशान भी मिले, जिससे उसकी पिटाई होने का अंदेशा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें