कांधला। गांव गंगेरू के मोहल्ला तेलियां में शनिवार को 60 वर्षीय महिला खातून की तालाब में डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे की तलाश के बाद परिजनों को महिला का शव तालाब के पानी में उतराता मिला। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
पति याकूब ने बताया कि खातून पिछले करीब आठ माह से मानसिक रूप से बीमार थीं और उनका घर पर ही उपचार चल रहा था। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती थीं। शनिवार को भी वह सुबह के समय घर से अचानक चली गईं। काफी तलाश के बाद शव तालाब में मिला।
परिजनों के अनुसार मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। बेटी की शादी करीब 28 वर्ष पहले हो चुकी है, जबकि बेटा अविवाहित है। याकूब राजमिस्त्री हैं। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।