फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गृह क्लेश से परेशान महिला तीन बच्चों के साथ जान देने पहुंची

Mon, 03 Aug 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गृह क्लेश के चलते तीन बच्चों की मां रविवार को यमुना पुल पर पहुंच गई। महिला ने नदी में कूदने का प्रयास किया इसी दौरान गोताखोरों ने उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने महिला को समझाकर परिजनों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को एक महिला तीन बच्चों के साथ यमुना पुल के पास पहुंची। बच्चों की उम्र 1 साल से 6 साल तक के बीच थी। महिला ने बच्चों को यमुना पुल पुलिस चौकी के पास खड़ा कर दिया और खुद पुराने पुल की रेलिंग पर पहुंच गई।
महिला ने यमुना में कूदने का प्रयास किया। इसी दौरान कावड़ यात्रा के दौरान तट पर तैनात गोताखोर दिलशाद और मुस्तकीम ने उसे कूदते हुए पकड़ लिया।महिला को यमुना पुल पुलिस चौकी पर ले गए। महिला ने बताया कि वह कांधला क्षेत्र के गांव माल्हीपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन

उसके पति दिल्ली में रहते है तथा घर पर उसका जेठ उसे हर समय पर प्रताड़ित करता रहता है। इससे तंग आकर वह आत्महत्या करने जा रही थी। जांच अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि महिला के परिजनों को सूचना दी गई है।
बाद में महिला के परिजन पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस के अनुसार महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उन्हें फंसाना चाहती है। पुलिस ने महिला को समझाकर परिजनों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें