झिंझाना के गांव रंगाना फार्म में महिला की मौत के मामले में जानकारी लेती पुलिस। संवाद
झिंझाना (शामली)। गांव रंगाना फार्म में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग महिला कश्मीर कौर (70) की मौत हो गई। महिला का शव घर में बेड पर मिला। वह घर पर अकेली रहती थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने बीमारी में मौत बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कश्मीर कौर गांव रंगाना फार्म में अपने घर में अकेली रहती थी। पड़ोसी बछित्तर सिंह ने बताया कि सुबह महिला के घर का दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों ने दीवार फांदकर घर में देखा तो महिला बेड पर मृत अवस्था में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पति और दो पुत्रों की पूर्व में मौत हो चुकी है। उ
नकी पुत्रवधू हरियाणा में रहती है। महिला की मौत की सूचना पर मृतक के भाई करनाल निवासी वृषा सिंह व अन्य रिश्तेदार गांव में पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि महिला लंबे समय से बीमार रहती थी। उन्होंने बीमारी से मौत होना बताकर पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी विरेंद्र कसाना ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और न ही कोई तहरीर दी है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।