फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला ने पति पर कुकर्म, जेठ और नंदोई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Tue, 12 Dec 2023 12:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विवाहिता ने शादी के नौ दिन बाद ही पति पर कुकर्म, जेठ और नंदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी तीन दिसंबर को जिला मुजफ्फरनगर के तितावी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। नव विवाहित आठ दिसंबर को ससुराल से अपने मायके में आई थी। सोमवार को नवविवाहिता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी कि ससुराल में रहते हुए उसके पति ने उसके साथ जबरन कुकर्म किया और नंदोई व जेठ ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें