शामली के कैराना में रहने वाली एक महिला ने माता- पिता की मृत्यु के बाद अपने भाईयों व भाभियों के पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
पुराना बाजार निकट जामा मस्जिद निवासी हिना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 23 माह पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई थी।पिछले माह उसकी मां की भी मौत हो गई।
उसके चारों भाई व भाभी उनकी पैतृक संपत्ति आपस में बांटकर बेचने का प्रयास कर रहे हैं। युवती ने बताया कि अभी वह अविवाहित है तथा उसको संपत्ति में हिस्सा देने से बचने के लिए भाई और भाभी उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: UP: BJP के पूर्व विधायक संगीत सोम के विवादित बोल, कहा- भविष्य में जरूरी होंगे शस्त्र, वर्ग विशेष पर निशाना
युवती ने बताया बुधवार सुबह करीब छह बजे उसके चारों भाइयों ने उसके साथ मारपीट की और उसको कमरे में बंद करके चले गए। उसका पांचवां भाई उसका पता लेने आया तो कुछ देर बाद आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल गई और कोतवाली पहुंची। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।