शामली। शहर कोतवाली के गांव हसनपुर लिसाढ़ निवासी एक व्यक्ति के खाते से गूगल-पे पर रुपये भेजने का झांसा देकर 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव हसनपुर लिसाढ़ निवासी अंकित ने बताया कि 15 फरवरी 2020 को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति की कॉल आई थ। उसने अपना नाम मनोज शर्मा बताया था तथा कहा था कि वह उसके गूगल एकाउंट में रुपये भेज रहा है। फोन करने वाले ने व्हाट्सएप के जरिए क्यूआर कोड भेजा तथा जिस पर उसने अपना गूगल-पे एकाउंट नंबर दे दिया। आरोप है कि उसके एकाउंट से 20-20 हजार रुपये करके 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।