फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण सरकार के निर्णय के साथ, नहीं लाएंगे कांवड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण सरकार के निर्णय के साथ, नहीं लाएंगे कांवड़
विज्ञापन

पुरकाजी/खतौली। गांव भूराहेड़ी के लोग इस बार कांवड़ नहीं लाएंगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा बुलाई गई बैठक में पहुंचे सीओ सदर को ग्रामीणों ने सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का पूर्ण समर्थन करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बीते सप्ताह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा सरकार के बीच हुए विचार विमर्श के बाद कोरोना संक्रमण के चलते इस बार कांवड़ यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया था। जिसमें सहयोग करने के लिए सीओ सदर के आग्रह पर बुधवार को गांव भूराहेड़ी में ग्राम प्रधान नवीन राठी द्वारा अपने आवास पर ग्रामीणों की बैठक बुलाई। जिसमें ग्रामीणों से इस बार कांवड़ नहीं लाने की अपील की गई। सीओ सदर कुलदीप कुमार के समक्ष ग्रामीणों ने सरकार के निर्णय का पूर्ण समर्थन करते हुए इस बार कांवड़ नहीं लाकर पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। कहा कि अभी कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है। इसलिए इस बार कांवड़ ना लाकर अपने मां बाप की पूजा करो। बैठक में एसएसआई मदन बिष्ट, धर्मेंद्र राठी, गोल्डी राठी, बिरम सिंह, सोनू राठी, ब्रजबीर सिंह, सुखपाल, रवि, सुक्रम पाल, अतर सिंह आदि रहे। उधर, खतौली थाने में नगर के मौजिज लोगों की बैठक की गई। बैठक में शासन की मंशा से सभी को अवगत कराया गया। सभी को कहा गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी अपने घर पर रहें, पूजा अर्चना करें। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि नगर के मौजिज लोग नगर के लोगों को इसके बारे में अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें