फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता छात्राओं का कालेज पहुंचने पर स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। मध्य प्रदेश में हुई नेशनल शालेह हैंडवाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की अंडर 14 बालिका वर्ग ने बिहार को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। उत्तर प्रदेश की ओर से क्षेत्र के खंद्रावली निवासी तीन छात्राओं ने भी प्रतिभाग कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। तीनों छात्राओं का कालेज पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में छह दिवसीय 65वीं नेशनल शालेह हैंडवाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 29 दिसंबर को किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम में क्षेत्र के गांव खंद्रावली के बाबू जवान सिंह इंटर कालेज की तीन छात्राओं दीपा, राधिका और काजल ने भी प्रतिभाग किया गया था। उत्तर प्रदेश की टीम ने अंडर 14 बालिका वर्ग में फाइनल में बिहार की टीम से कड़ा मुकाबला करते हुए जीत हासिल कर गोल्ड मेडल और कप पर अपना कब्जा किया। तीनों छात्राएं शनिवार को कोच विकास चौहान के साथ कालेज पहुंची। कालेज पहुंचने पर प्रधानाचार्य हीरा लाल और ग्रामीणों ने तीनों छात्राओं और कोच का स्वागत किया। इस मौके पर कालेज स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें