फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
शामली सिल्वर बैल्स स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड में भाग लेती छात्राएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सिल्वर बेल्स स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं का फाइनल मैचों के साथ समापन हो गया। दौड़ के फाइनल, लांग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो खेलों में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वर्ष भर चलीं कविता पाठ, वाद-विवाद, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, स्वीमिंग, जूडो कराटे, ताईक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सिल्वर बेल्स स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन किया गया। अंतिम दिन टैगोर हाउस का कब्जा रहा। दोनों वर्गों की एथलेटिक्स ट्राफी सुभाष हाउस ने जीती। सुभाष हाउस को ही वर्ष 2018-19 का चैंपियन हाउस घोषित किया गया। एथलेटिक्स चैंपियनशिप छात्र वर्ग में शुभम मलिक (सीनियर) एवं अभिषेक (जूनियर) ने जीती। छात्राओं में चैंपियनशिप अंशिका तालियान (सीनियर) एवं तेजस्वी (जूनियर) का कब्जा रहा।
प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर में वंशिका, 200 मीटर में कनिष्का तरार, 400 मीटर में कनिष्का तरार, डिस्कस थ्रो में वृंदा, रिले रेस में सुभाष हाउस ने, सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर में वंशज, 200 मीटर में शुभम मलिक, 400 मीटर में शुभम मलिक, डिस्कस थ्रो में श्रेयांश जैन, रिले रेस में सुभाष हाउस, जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर में श्रेया जैन, 200 मीटर में आयुषि तोमर, 400 मीटर में तेजस्वी, डिस्कस थ्रो में पूर्वा, रिले रेस में सुभाष हाउस ने, जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में आशीष, 200 में आशीष, 400 मीटर में देवांक, डिस्कस थ्रो में रेहान, रिले रेस में टैगोर हाउस ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन में विजय सैनी, दलीप गुप्ता, संदीप नामदेव, अजय पुंडीर, सतीश शर्मा, विनोद निषाद, विकास कपूर, गरिमा अग्रवाल, इंद्रानी सिल, दीपा जेटली एवं अजय कुमार ने सहयोग किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डाक्टर अरुण कुमार गोयल, उप प्रधानाचार्य तूलिका गोयल, प्रबंधक समिति के सदस्य अरुण बंसल, अजय संगल, अतुल बंसल, अनिल गोयल ने सभी विजेताओं को बधाई दी।

शामली सिल्वर बैल्स स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड में भाग लेते छात्र- फोटो : SHAMLI

शामली सिल्वर बैल्स स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर ट्रॉफी दिखाते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें