फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हास्य कवि पंकज हिंदुस्तानी की ओर से जिले को पहचानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका इंटर कालेज की अंशिका जैन प्रथम स्थान पर और सुनेना वर्मा दूसरा स्थान प्राप्त किया। सत्य नारायण इंटर कॉलेज की छात्रा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के माजरा रोड शौर्य पेलेस में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका के पूर्व चेयरमेन अरविंद संगल, मानस संगल, चेतन मुंजाल कथा वाचक अरविंद दृष्टा ने आदि संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बच्चों को प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 51 सौ और तृतीय पुरस्कार 21 सौ रुपये की धनरशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। जिसमें स्थानीय और बाहर से आए कवियों ने काव्यपाठ कर समां बांध दिया। इस मौके पर विश्वनाथ शास्त्री, नवीन गर्ग, अमित गोयल, सतोष जैन, नगर पालिका परिषद सदस्य पंकज गुप्ता, राधेश्याम गोयल एडवोकेट, संजय शास्त्री, विनय जैन आदि मौजूद रहे। पुलवामा शहीद अमित कोरी, प्रदीप बनत,प्रमेेंद्र निर्वाल परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें