चौसाना में शराब की भट्ठी के साथ पकड़ा आरोपी
- फोटो : SHAMLI
शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार
शामली, चौसाना। पुलिस ने गांव भड़ी मुस्तफाबाद में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 20 लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद किए। मौके पर मिला 60 लीटर लहन और भट्ठी को नष्ट कर दिया।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि थाना झिंझाना की चौसाना चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सूचना के आधार पर गांव भड़ी मुस्तफाबाद में दबिश देकर गांव के निकट जंगल में चल रही अवैध शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी। पुलिस ने आरोपी वेदपाल उर्फ वेदू निवासी गांव भड़ी मुस्तफाबाद को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 20 लीटर कच्ची शराब, 60 लीटर लहन और शराब बनाने केे उपकरण, लोहे का ड्रम, परात, बाल्टी, प्लास्टिक के डिब्बे, रबड़ का पाइप, प्लेट, लोहे का जाल, कीप, कांच की बोतल, मग आदि बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद लहन और भट्ठी को नष्ट कर दिया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।