गांव रायपुर में स्कूल बनवाने का करेंगे प्रयास
शामली, बाबरी। थानाभवन ब्लॉक के गांव रायपुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान इकबाल गांव के चहुंमुखी विकास की बात कहते हैं। उनका कहना है कि सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता गांव में हाईस्कूल का निर्माण कराने की है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मिलेंगे। उनका प्रयास है कि गांव में हाईस्कूल का निर्माण होने से किसी छात्र को हाईस्कूल तक की शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि तालाब के पानी की निकासी के साथ ही गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि बरसात में कहीं भी जलभराव की स्थिति न हो। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं जैसे राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, पक्के मकान आदि का लाभ दिलाया जाएगा। गांव में युवाओं के लिए खेल मैदान की व्यवस्था कराने का भी प्रयास किया जाएगा।
ग्राम प्रधान का परिचय...
नाम: इकबाल मुनीम
शिक्षा: हाईस्कूल
काम: भट्टे पर मुनीम
राजनीतिक पृष्ठभूमि: पहली बार ग्राम प्रधान बने
गांव के बारे में...
करीब 5200 की आबादी वाली ग्राम पंचायत रायपुर में लाडो माजरी मजरा भी शामिल है। गांव में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। गांव में खेल का मैदान नहीं है। युवा पुलिस एवं सेना भर्ती के लिए सड़क पर दौड़ लगाते हैं। कुछ समय पहले एक युवक की दौड़ते समय दुर्घटना में मौत भी हो गई थ