फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में 700 किसानों की शहादत का लेंगे बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के नई बस्ती में रालोद नेता डॉ. विक्रांत जावला के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने बहुजन उदय अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर राशिद राणा को कांधला नगर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

रालोद नेता डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि कृषि बिल वापसी किसानों के संघर्ष का परिणाम है, अन्नदाताओं की जीत है। उत्तर प्रदेश में भाईचारा मजबूत हो गया है और प्रदेश की 36 बिरादरियों ने गठबंधन की सरकार बनाने और भाजपा को हराने का फैसला ले लिया है। इसी बात की दबाव के चलते प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। लेकिन किसान बिरादरी अपने 700 से ज्यादा शहीद हुए भाइयों की शहादत का बदला 2022 के चुनाव में भाजपा से जरूर लेगी। जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार, इरफान तुर्की, सुनील, नवनीत, अशरफ शेख, छोटी बेगम, सपना, इमरान, शहजाद, कय्यूम, रंजीत ,राजा , राहुल, कामिल सैफी, इरफान खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें