फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राहत पैकेज के लिए मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक राहत पैकेज के लिए मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शामली आगमन पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन से प्रदेश के व्यापारियों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। व्यापारियों के रोजगार ठप हो गए हैं और हजारों कर्मचारियों की नौकरी चली गई है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज जारी होना चाहिए। लॉकडाउन के कारण व्यापारियों के सामने बिजली का बिल, बैंकों का ब्याज, कर्मचारियों का वेतन, बच्चों की फीस, इनकम टैक्स, जीएसटी अनेक समस्याएं खड़ी हुई हैं। इन समस्याओं के हल के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, कोषाध्यक्ष महेश धीमान, सुखपाल जांगिड़, मनोज मित्तल, शिवांक गर्ग, आशु पुरी, राजेश जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें