फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना बनाकर होगा गांवों का विकास

Thu, 14 Jan 2016 12:47 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ग्राम पंचायतों के विकास के लिए एक वर्षीय और पांच वर्षीय  योजना बनेगी। गांव स्तर पर 50 हजार रुपये , ढाई लाख रुपये तक सहायक विकास अधिकारी, र्ढाई लाख से लेकर पांच लाख रुपये तक डीपीआरओ और पांच लाख रुपये से ऊपर के विकास विकास कार्यों की योजना का अनुमोदन डीएम करेंगे। 
विज्ञापन

 
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ओपी वर्मा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास योजना की जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें डीपीआरओ नरेंद्र बहादुर सिंह ने  बताया ग्राम विकास के लिए एक वर्षीय और  पांच वर्षीय योजना बनेगी। जन सहभागिता के आधार पर  गांव स्तर पर 50 हजार रुपये तक, 50 हजार से  ऊपर 2.50 लाख रुपये तक सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), 2.50 लाख से लेकर 5.00 लाख रुपये तक जिला पंचायत राज अधिकारी और 5.00 लाख रुपये से ऊपर से के ग्राम विकास के कार्यों का अनुमोदन डीएम   अनुमोदित करेंगे। जिला स्तरीय क्रियान्वयन और समन्वयन समिति विकास कार्य की मॉनीटरिंग करेगी, इसके  अध्यक्ष डीएम और सीडीओ उपाध्यक्ष होंगे। जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी सदस्य के रुप में कार्य करेंगे ।

उन्होंने कहा गांव का विकास पंचायत अधिनियम के तहत गांव स्तर से शुरू होगा, जो गांव की खुली बैठक में गांव के विकास के लिए योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और गांव स्तर पर विकास का वातावरण बनाने में जन सहभागिता अवश्य होगी । इसमें  ग्राम पंचायत विकास योजना के संबंध में बताया जनपद स्तर पर चार व्यक्तियों का मास्टर ट्रेनर के रुप में चयन कर मुख्यालय भेजा ,जो राज्य स्तर पर ग्राम विकास योजना निर्माण का  प्रशिक्षण लेकर जनपद और ब्लॉक स्तर पर संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया 10 ग्राम पंचायतों पर एक कलस्टर का निर्माण किया जाएगा। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया  जल संरक्षण हेतु जिले में कांधला ब्लाक के मलकपुर, कैराना ब्लाक में दभेड़ी खुर्द - अकबरपुर सुन्हेटी, थाना भवन देहात का काजीपुरा में तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिले भर में एक हेक्टेयर में पांच तालाबों का चयन करके उनमें पानी भराव कार्य कराकर सौंदर्यीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें