फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-शामली ट्रेन को मिली अनुमति

Thu, 14 Jan 2016 12:45 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आखिर उत्तर रेलवे ने सांसद की सिफारिश वाली ट्रेन को दिल्ली से शामली तक चलाने की अनुमति दे दी है। यह सीएनजी ट्रेन बृहस्पतिवार को दिल्ली से चलकर शामली आएगी।
विज्ञापन


कैराना सांसद हुकुमसिंह की पहल पर  सात अगस्त को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शामली आकर दिल्ली से शामली तक सीएनजी ट्रेन 74025-74026 को चलाने की अनुमति देकर ट्रेन का शुभारंभ किया था। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर शामली आती थी, शामली रेलवे स्टेशन से दस बजे चलकर दिल्ली 12.30 बजे दोपहर पहुंचने का कार्यक्रम जारी किया गया था। कोहरा होने और मौसम खराब होने के कारण सीएनजी ट्रेन 74025- 74026 को बेमियादी समय तक स्थगित कर दिया गया है। इस ट्रेन को चलाने के लिए सांसद हुकु़म सिंह ने  पिछले महीने रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा से मांग की थी।

 उत्तर रेलवे ने वृहस्पतिवार से सीएनजी ट्रेन को चलाने की अनुमति दे दी है। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सजीव शर्मा ने बताया कि सीएनजी ट्रेन 74025- 74026 शामली से सुबह दिल्ली के लिए दस बजे प्रस्थान करेगी।  उन्होंने बताया कि जनता एक्सप्रेस 29 फरवरी तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को स्थगित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें