फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-ऑक्सीजन खरीदकर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराएंगे : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन खरीदकर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराएंगे : राणा
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले के उद्यमियों के साथ वर्चुअल संवाद स्थापित किए। सभी उद्यमियों ने कहा कि सभी को मिलकर ऑक्सीजन कन्संट्रेटर खरीदकर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराना है। इस कार्य के लिए विधायक निधि का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जिले के सभी उद्यमियों के साथ वर्चुअल संवाद स्थापित किए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सभी उद्यमियों का फर्ज कि जरुरतमदों की मदद करें। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि कठिन दौर में दो कदम आगे बढ़कर चलने की जरूरत है। उद्यमियों ने यह भी विश्वास दिलाया कि वह शीघ्र जनपद में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की शुरुआत करेंगे। इस कार्य के लिए विधायक निधि का उपयोग किया जाएगा। इस मौके पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, सीएमओ, साइमा व लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंकित गोयल, अमित जैन, प्रमोद ऐरन, अशोक बंसल , रोहित गर्ग, भारत मित्तल, प्रवीण गोयल व आईआईए से अनुज गर्ग, जेके जैन, परविंद्र जैन, विशाल गुप्ता आदि उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें